बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, BPSC ऑडिटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से पंचायती राज विभाग में कुल 102 ऑडिटर पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वेतनमान (Salary Details)
चयनित अभ्यर्थियों को ₹5,200 से ₹20,200 तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही ₹2,800 ग्रेड पे भी प्रदान किया जाएगा। यह पद पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अंतर्गत आता है।
आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें
नोटिफिकेशन जारी: 28 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 5 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 फरवरी 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
योग्यता और आयु सीमा
ऑडिटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कॉमर्स, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
अधिकतम आयु: 37 वर्ष
आरक्षित वर्गों को बिहार सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदन शुल्क विवरण
सामान्य / ओबीसी उम्मीदवार: ₹600
एससी / एसटी / बिहार की महिला उम्मीदवार / दिव्यांगजन: ₹150
चयन प्रक्रिया
BPSC ऑडिटर भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा— लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन, परीक्षा पैटर्न
लिखित परीक्षा में चार पेपर शामिल होंगे—सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर-1, सामान्य अध्ययन पेपर-2, एक वैकल्पिक विषय प्रत्येक प्रश्नपत्र का मूल्यांकन अलग-अलग किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित है।
