Gold-Silver Prices Update: सोना-चांदी की कीमतों में अचानक उछाल, निवेशकों की बढ़ी नजर

Gold-Silver Prices Update: सोना और चांदी के दाम में पिछले 5 दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन आज मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को इसमें अचानक तेजी आई है। इस तेजी को भारत और अमेरिका के बीच बनी नई ट्रेड डील से जोड़ा जा रहा है।

चांदी हाल ही में 4.20 लाख रुपये/किलो के रिकॉर्ड हाई से लगभग 2 लाख रुपये तक गिर चुकी थी, वहीं सोना 1.93 लाख रुपये/10 ग्राम से गिरकर 1.43 लाख रुपये के करीब आ गया था। 29 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट देखी गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार, 2 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी पर तीन बार लोअर सर्किट लगा था, जबकि बजट वाले दिन, 1 फरवरी को भी ऐसा ही हुआ था। आज इस बाजार में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। निवेशक इस समय सोना-चांदी की कीमतों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं।

हमारे लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सोने-चांदी के हर अपडेट, विशेषज्ञों की राय और अलग-अलग शहरों में इनके भाव की जानकारी उपलब्ध कराते रहेंगे।

Youthwings