Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, ट्रंप की चेतावनी से बाजार में हलचल

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: ट्रंप की ईरान को चेतावनी के बाद वैश्विक तनाव बढ़ा, सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दाम टूटे

Gold Silver Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और कारोबारियों के बीच हलचल बढ़ गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदी करीब 2,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है, जबकि सोना भी 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया है।

Gold Silver Price Today: क्या हैं नए दाम?

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गिरावट के बाद चांदी की कीमत करीब 1% टूटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर आ गई है, जो पहले 2,42,000 रुपये थी। वहीं 99.9% शुद्धता वाला सोना 0.4% गिरकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो पिछले सत्र में 1,53,800 रुपये था।

यह भी पढ़ें: Donald Trump Threat to Iran: ‘आज रात एक सभ्यता का अंत हो सकता है!’ -ट्रम्प की धमकी दुनियाभर में सनसनी

Gold Silver Price Today: ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है। खासतौर पर Donald Trump द्वारा ईरान को दी गई सख्त चेतावनी के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।

 

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। उनके सख्त बयान ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जिससे सर्राफा बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है।

Gold Silver Price Today: कच्चे तेल में उछाल

जहां एक ओर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी गई है। न्यूयॉर्क में WTI क्रूड करीब 3.08% बढ़कर 115.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड भी बढ़कर 110.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

Gold Silver Price Today: आगे क्या रहेगा रुख?

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों की नजर अब अमेरिका के अगले कदम और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर टिकी हुई है।

Youthwings