सोना-चांदी के आसमान छूते दाम: पायल-बिछिया भी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर

सोना-चांदी

सोना-चांदी

रायपुर: सोने और चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं को गहनों की खरीद से लगभग बाहर कर दिया है। पायल, बिछिया और झुमके जैसे रोजमर्रा के जेवर अब लोगों की पहुंच से दूर हो गए हैं। इसका सीधा असर सराफा बाजार पर पड़ा है, जहां कारोबार करीब 80 प्रतिशत तक गिर गया है।

बाजार में पसरा सन्नाटा, खर्च निकालना मुश्किल

तेजी से बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई सराफा कारोबारियों के लिए दुकान का रोज़मर्रा का खर्च निकालना भी चुनौती बन गया है। सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों पर देखने को मिल रहा है और यदि यही हालात रहे तो कई दुकानों के बंद होने की आशंका जताई जा रही है।

जरूरत पड़ने पर ही हो रही खरीदारी

अब बाजार में केवल वही ग्राहक नजर आ रहे हैं जिन्हें शादी-विवाह या किसी खास अवसर के लिए गहनों की आवश्यकता है। ऐसे ग्राहक भी कम वजन और कम कैरेट के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। चांदी में भी भारी जेवरों की जगह बेहद कम ग्राम की पायल और बिछिया की ही बिक्री हो रही है।

एक दिन में जबरदस्त उछाल

मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,300 रुपए (4.6%) की बढ़त के साथ 1,66,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी छलांग लगी और यह 40,500 रुपए (12.3%) बढ़कर 3,70,000 रुपए प्रति किलो (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 3,29,500 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। कारोबारियों का अनुमान है कि मौजूदा रुझान को देखते हुए इस साल सोने की कीमत 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम 4 लाख रुपए प्रति किलो तक जा सकते हैं। इसी आशंका के चलते आम ग्राहक अभी से सराफा बाजार से दूरी बना रहा है।

 

read more : Ajit Pawar Died In Plane Crash: डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 की मौत

 

Youthwings