धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: चांदी में 1 दिन में ₹10,825 की तेजी, गोल्ड 1.29 लाख पार
धनतेरस-दिवाली से पहले सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
धनतेरस और दीपावली के त्योहार से पहले सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज सर्राफा मार्केट में दोनों ही कीमती धातुएं नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। 24 कैरेट सोना GST सहित करीब ₹1,29,452 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि चांदी की कीमत ₹1,81,460 प्रति किलो हो गई है।
सोना और चांदी के दाम सोमवार को भी तेज़ी से बढ़े। चांदी ने मात्र एक दिन में ₹10,825 की छलांग लगाई और सोना ₹2,630 महंगा हुआ। अक्टूबर में अब तक सोने में लगभग ₹10,333 और चांदी में लगभग ₹33,541 की बढ़त दर्ज की गई है।
IBJA के अनुसार आज के रेट
आईबीजेए (India Bullion & Jewellers Association) के अनुसार सोमवार, 13 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना GST के बिना सुबह ₹1,25,682 पर खुला, जो पिछले बंद भाव ₹1,23,769 से ₹1,913 ज्यादा है। चांदी GST के बिना ₹1,76,175 प्रति किलो पर बंद हुई। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है – दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे के आसपास।
कैरेट के हिसाब से गोल्ड प्राइस
23 कैरेट: आज 23 कैरेट गोल्ड ₹1,906 महंगा होकर ₹1,25,179 प्रति 10 ग्राम हुआ, GST सहित ₹1,28,934
22 कैरेट: 22 कैरेट गोल्ड ₹1,807 बढ़कर ₹1,15,179 प्रति 10 ग्राम, GST सहित ₹1,18,634
18 कैरेट: 18 कैरेट गोल्ड ₹1,435 की तेजी के साथ ₹94,262 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, GST सहित ₹94,262
14 कैरेट: 14 कैरेट गोल्ड ₹1,119 महंगा होकर ₹73,525 पर बंद हुआ, GST सहित ₹75,729
कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
सोने के भाव उसकी शुद्धता पर निर्भर करते हैं, जिसे कैरेट (Karat) में मापा जाता है:
24 कैरेट (999): 99.9% शुद्ध सोना, बहुत नरम, गहने बनाने में कठिन
22 कैरेट (916): 91.6% शुद्ध सोना, आभूषण के लिए मजबूत और उपयुक्त
18 कैरेट (750): 75% सोना और 25% अन्य धातुएं
14 कैरेट (585): 58.5% सोना और 41.5% अन्य धातुएं
जैसे-जैसे कैरेट कम होता है, सोने की शुद्धता और कीमत भी घटती जाती है। यही कारण है कि 24 कैरेट का भाव सबसे अधिक रहता है।
डिस्क्लेमर: सोने और चांदी के हाजिर भाव IBJA ने जारी किए हैं। हालांकि, आपके शहर में इनके दाम में 1,000 से 2,000 रुपये तक का अंतर हो सकता है।
