छत्तीसगढ़ में 4 IFS अफसरों का तबादला: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जारी की सूची

Transfer

Transfer

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 2004, 2013, 2015 और 2017 बैच के अधिकारी शामिल हैं। तबादले का आदेश राज्यपाल के नाम से छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी किया गया है।

नवीद शुजाउद्दीन को नई जिम्मेदारी

2004 बैच के IFS अधिकारी नवीद शुजाउद्दीन को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन नीति विश्लेषण) के पद से हटाकर अब संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण का प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। वे अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में ही पदस्थ रहेंगे।

बीजापुर और दंतेवाड़ा में बदलाव

2013 बैच के अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर बनाया गया है।
वहीं 2015 बैच के IFS अधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. का तबादला बीजापुर से दंतेवाड़ा वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के रूप में किया गया है।

नवा रायपुर भेजे गए जाधव सागर रामचन्द्र

2017 बैच के अधिकारी जाधव सागर रामचन्द्र को दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन शाखा में पदस्थ किया गया है। वे अब कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में सेवाएं देंगे।

Youthwings