Raigarh Gangrape Case: छत्तीसगढ़ में फिर नाबालिग से हैवानियत, चार युवकों ने पार की सारी हदें

Raigarh Gangrape Case: रायगढ़ में एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी, तभी देर रात करीब 12 बजे चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब पीड़िता के दोस्त ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद, उन्होंने लड़की को जबरन खींचकर पाकुट डैम के पास ले गए। वहाँ रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा और संजय सिदार नामक तीन आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। चौथा आरोपी, विकास सिदार, इस घिनौने कृत्य में उनका सहयोगी बना रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद, सभी आरोपी मौके से भाग निकले और पीड़िता को बेहोशी की हालत में ही छोड़ दिया।

काफी देर बार घर पहुंची पीड़िता, परिजन पहुंचे थाने

होश में आने पर, लड़की किसी तरह अपने दोस्त के साथ हिम्मत जुटाकर घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी घटना बताई। घबराए परिजन तुरंत लैलूंगा थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने रातभर छानबीन की और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें उनके पैतृक गांव तोलगे से गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य घटना के बाद लैलूंगा और आसपास के इलाकों में भारी आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Youthwings