पॉप स्टार रिहाना के घर के बाहर फायरिंग, महिला आरोपी हिरासत में
लॉस एंजिलिस। अमेरिकी पॉप स्टार Rihanna के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना Beverly Hills में हुई। सूचना मिलते ही Los Angeles Police Department की टीम मौके पर पहुंची और 30 वर्षीय एक महिला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार रविवार 8 मार्च को दोपहर करीब 1:21 बजे रिहाना के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। आरोपी महिला ने कथित तौर पर 5 से 7 गोलियां चलाईं, जो घर के गेट पर लगीं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद पुलिस ने महिला शूटर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की और इसके पीछे क्या मकसद था।
पुलिस ने अभी तक इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के समय रिहाना, उनके साथी A$AP Rocky और उनके बच्चे घर पर मौजूद थे या नहीं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

