बीजापुर-गढ़चिरौली सीमा पर मुठभेड़, C60 कमांडो ने 3 नक्सलियों को किया ढेर

बीजापुर-गढ़चिरौली सीमा पर मुठभेड़

बीजापुर-गढ़चिरौली सीमा पर मुठभेड़

बीजापुर जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमा क्षेत्र में C60 कमांडो और नक्सलियों के बीच बीते गुरुवार से लगातार भीषण मुठभेड़ जारी है। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में अब तक दो पुरुष और एक महिला समेत कुल तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिससे उनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

AK-47 और SLR समेत हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल और एक SLR हथियार भी बरामद किया गया है। इन हथियारों की बरामदगी से नक्सलियों की भारी सशस्त्र तैयारी और बड़े हमले की साजिश का संकेत मिलता है।

C60 के तीन जवान घायल, हालत स्थिर

इस कार्रवाई के दौरान C60 के तीन जवान भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायल जवानों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

अबूझमाड़ में ऑपरेशन निर्णायक चरण में

गुरुवार से अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुरक्षाबल लगातार सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। अबूझमाड़ और गढ़चिरौली से सटे सीमावर्ती जंगलों में चल रही मुठभेड़ पर उच्च अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी हुई है।

 

Youthwings