Naxal Encounter: बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, ऑटोमैटिक हथियार बरामद

Naxal Encounter

Naxal Encounter

05, June, 2025 | Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगलों में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस जबरदस्त मुठभेड़ में अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर मिली है।

मुठभेड़ स्थल से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक बड़े नक्सली लीडर के भी मारे जाने की सूचना मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मारा गया नक्सली कमांडर नक्सलियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों को एक और बड़ी सफलता मिल सकती है। मामले पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Youthwings