ED Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज घोटाले की जांच, ED ने मारी छापेमारी
ED Raid in Chhattisgarh: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कथित रिश्वतखोरी और अनियमितताओं के बड़े मामले में छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ समेत कुल 10 राज्यों में एक साथ की गई। दिल्ली मुख्यालय से भेजी गई ED की विशेष टीमें इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रही हैं। इस कार्रवाई से मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन दिलाने, फर्जी दस्तावेज़, सीटों की खरीद-फरोख्त और प्रवेश प्रक्रिया में करोड़ों की हेराफेरी से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों के संचालक और दलाल अधिकारियों की मदद से छात्रों से मोटी रकम लेकर सीटें आवंटित कर रहे थे। ED की नजर इस बड़े नेटवर्क पर लंबे समय से थी।
रायपुर और अन्य जिलों में आज सुबह से ही ED की टीम कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के अनुसार छापेमारी में कई संदिग्ध लेन-देन के दस्तावेज मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस घोटाले की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
