ECI Press Conference: SIR विवाद के बीच आज होगी चुनाव आयोग की अहम प्रेस वार्ता, राहुल गांधी के आरोपों का मिल सकता है जवाब..
ECI Press Conference
ECI Press Conference: बुलाई है जब बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। माना जा रहा है कि आयोग इस प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों के आरोपों का सिलसिलेवार ढंग से जवाब दे सकता है।
यह चुनाव आयोग के इतिहास में संभवतः पहली बार है कि उसने किसी विधायी कार्य से अलग प्रेस वार्ता आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं क्योंकि उसी दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार से अपनी 16 दिन की “वोट अधिकार यात्रा” की शुरुआत करने जा रहे हैं।
विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब
चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोप निराधार और तथ्यों से परे हैं। आयोग का कहना है कि बिना किसी ठोस जांच के जनता के बीच भ्रम फैलाना उचित नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सेवा पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर किसी मतदाता का नाम और संबंधी का नाम डालने पर उसी नाम के अन्य मतदाताओं का विवरण भी सामने आ जाता है। इसका यह अर्थ नहीं है कि सभी विवरण एक ही व्यक्ति से संबंधित हों।
वोटर कार्ड पर उठे सवालों का स्पष्टीकरण
फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के इलाहाबाद पश्चिम-261 विधानसभा क्षेत्र से जुड़े “संदीप पुत्र गुलाब” नाम के सात अलग-अलग वोटर कार्ड होने का आरोप विपक्ष की ओर से लगाया गया था। इस पर चुनाव आयोग ने साफ किया कि ये सभी वोटर कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों के हैं, जिनके नाम मिलते-जुलते हो सकते हैं। इनके फोटो, पिता का नाम और पते अलग-अलग हैं। इसलिए इसे फर्जीवाड़ा बताना पूरी तरह गलत है।
चुनाव आयोग की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि यह बिहार की सियासत पर सीधा असर डाल सकती है।
