रायपुर में चेकिंग के दौरान नशे में युवक ने थाना प्रभारी से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Raipur। राजधानी रायपुर में चेकिंग के दौरान नशे में धुत एक युवक ने पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए थाना प्रभारी से मारपीट कर दी। इस घटना में थाना प्रभारी के कंधे में गंभीर चोट आई है। मामला Ganj Police Station area का बताया जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात करीब 12:25 बजे थाना प्रभारी Sunil Das अपने स्टाफ आरक्षक Jitesh Manjhi और Saurabh Yadav के साथ शहर में गश्त और ट्रैफिक व्यवस्था देखने निकले थे। इसी दौरान नमस्ते चौक के पास ट्रैफिक जाम और भीड़ की सूचना मिली।

 

मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक युवक अपनी कार को सड़क के बीच गलत तरीके से खड़ा कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। पुलिस ने चालक को वाहन हटाने के लिए समझाइश दी, लेकिन वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगा।

 

आरोप है कि युवक ने अपना नाम Hansu Kumar Chandravanshi बताया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद उसने थाना प्रभारी सुनील दास के साथ झूमाझटकी करते हुए उनका हाथ पकड़कर जोर से मरोड़ दिया, जिससे उनके दाहिने कंधे में गंभीर चोट लग गई।

 

मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को काबू में किया। पुलिस को युवक के शराब के नशे में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (Mekahara) भेजा गया।

 

वहीं घायल थाना प्रभारी का इलाज AIIMS Raipur में कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके कंधे के डिस्लोकेट होने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी हंसु कुमार चंद्रवंशी (23), निवासी बोरतरा खुर्द, जिला Kabirdham के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Youthwings