भर्ती में गड़बड़ी: शाखा प्रबंधक सहित सहकारी बैंक के 29 कर्मचारी बर्खास्त

बर्खास्त

बर्खास्त

बिलासपुर: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में संदिग्ध भर्ती प्रक्रिया के कारण नियुक्त 29 कर्मचारियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया है। ये कर्मचारी पहले विभागीय कार्यवाही के तहत बर्खास्त किए गए थे, लेकिन उन्होंने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील खारिज करते हुए बर्खास्तगी को वैध ठहराया।

हाईकोर्ट ने दिए थे बर्खास्तगी के आदेश

इससे पहले, इन कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बर्खास्तगी के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के तहत बैंक को आदेश दिया था कि वह जल्द से जल्द विभागीय कार्यवाही पूरी करे। इसी आदेश के पालन में बैंक ने कर्मचारियों को बर्खास्त किया था।

स्टाफ कमेटी ने लिया अंतिम निर्णय

बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की स्टाफ कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दूषित भर्ती प्रक्रिया में शामिल 29 कर्मचारियों को पुनः बर्खास्त किया जाए। इसमें शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल, पर्यवेक्षक, लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर, और समिति प्रबंधक जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।

इन कर्मचारियों की हुई बर्खास्तगी

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में चंदशेखर कुरें शाखा प्रबंधक, अश्वनी चंद्राकर सहायक लेखापाल, संतोष कुमार कौशिक सहायक लेखापाल, दिलीप साहू सहायक लेखापाल, कु. सुमन यादव सहायक लेखापाल, सुनील कुमार साहू पर्यवेक्षक, विजय कुमार सिंह पर्यवेक्षक, शंशाक शेखर दुबे पर्यवेक्षक, जयप्रकाश देवांगन पर्यवेक्षक, चंचल कुमार दुवे पर्यवेक्षक, ललित कुमार राठौर पर्यवेक्षक, भूपेश कुमार राठौर पर्यवेक्षक, चंदन प्रताप सिंह पर्यवेक्षक, तुरेन्द्र कुमार साहू लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर, एम डी. सलमान लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर, तोपेश कुमार वस्त्रकार लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर, शेख जलालुद्दीन लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर, कु. सीमा देवांगन लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर, लेखा कश्यप लिपिक सह कम्प्यूटर आपरेटर, प्रफुल्ल कश्यप समिति प्रबंधक, नरेन्द्र कुमार मिश्रा समिति प्रबंधक, एकलव्य कुमार चंदा समिति प्रबंधक, राहुल कुमार सोनी समिति प्रबंधक, दिनेश्वर प्रसाद पटेल समिति प्रबंधक, नरेश कुमार सिंह समिति प्रबंधक, मो इमरान खान समिति प्रबंधक, ओमप्रकाश वारे समिति प्रबंधक, पंकज कुमार तिवारी समिति प्रबंधक एवं अमित कुमार पटेल समिति प्रबंधक शामिल हैं।

 

#बिलासपुरबैंकभर्ती #दूषितभर्ती #सुप्रीमकोर्टफैसला #सरकारीनौकरी #बर्खास्तकर्मचारी #CooperativeBankScam #ChhattisgarhNews #BilaspurBankUpdate

Youthwings