मंत्रालय में शुरू होगी डिजिटल हाजिरी, आधार आधारित बायोमेट्रिक सिस्टम लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण शाखा) ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रणाली 1 दिसंबर 2025 से पूर्ण रूप से लागू होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी 7 नवंबर 2025 तक AEBAS पोर्टल (https://cggad.attendance.gov.in) पर स्व-पंजीकरण पूरा करें। यह प्रणाली मंत्रालय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए अनिवार्य होगी।

पंजीकरण के लिए आवश्यक जानकारी
पंजीकरण के दौरान कर्मचारियों को निम्नलिखित विवरण दर्ज करना होगा:
– नाम
– जन्म तिथि
– लिंग
– आधार संख्या या वर्चुअल आईडी
– मोबाइल नंबर
– ईमेल आईडी
– संगठन/अनुभाग/इकाई का नाम
– पदनाम
– कार्यालय स्थान
– कर्मचारी कोड (यदि उपलब्ध हो)
– पासपोर्ट आकार का फोटो (.jpeg प्रारूप, अधिकतम 150 KB)

यूनिट चयन की प्रक्रिया

स्व-पंजीकरण के दौरान कर्मचारियों को निम्नलिखित के अनुसार Division/Unit का चयन करना होगा:

– भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी: GAD-2 (IAS Establishment)
– विधि विभाग के कर्मचारी: Law Department (Mantralaya)
– संसदीय कार्य विभाग के कर्मचारी: Parliamentary Affairs Department (Mantralaya)
– चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: GAD-10
– मंत्रालयीन सेवा एवं अन्य शासकीय सेवक: GAD-8

मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज
पंजीकरण के बाद कर्मचारी AadhaarFaceRD (UIDAI) और AadhaarBAS (NIC) मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

तकनीकी सहायता
पंजीकरण में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए कर्मचारी सामान्य प्रशासन विभाग के पीयूष दुबे (मो. 7987582401) से संपर्क कर सकते हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागीय सचिवों से अनुरोध किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर पंजीकरण पूरा करने के निर्देश दें, ताकि 1 दिसंबर 2025 से बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली सुचारू रूप से शुरू हो सके।

Youthwings