कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने कहा- संसद में धर्माचरित लोगों के लिए आरक्षण हो, लिव-इन सही नहीं, बच्चों को गीता पढ़ाएं

Devkinandan Thakur Gita morality speech

रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले पत्रकारों से बातचीत, सनातन बोर्ड और युवाओं की दिशा पर बोले- ‘जो पैसा लेकर आता है, वो कैसा धर्म?’

 

 

रायपुर। प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कई विवादित बयान दिए। उन्होंने मुस्लिम और ईसाई बच्चों को ईमानदार बताते हुए हिंदू बच्चों को गीता न पढ़ने के कारण ईमानदार नहीं बताया। उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप, शिक्षा प्रणाली और धर्मांतरण समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

 

‘गीता न पढ़ने से बच्चे ईमानदार नहीं’

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, “मुसलमान के बच्चे ईमानदार हैं, ईसाई के बच्चे ईमानदार हैं, क्योंकि वो कुरान और बाइबिल पढ़ते हैं। लेकिन हमारे बच्चे ईमानदार नहीं हैं, क्योंकि वो गीता नहीं पढ़ते हैं। हमने बच्चे को हाउ टू अर्न मनी सिखाया है, गीता-महाभारत का ज्ञान नहीं दिया।”

 

लिव-इन रिलेशनशिप पर कड़ा रुख

कथावाचक ने हाल ही में आई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि युवा गलत दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सिया का चरित्र अभी-अभी सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप ठीक नहीं है।” उन्होंने युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से बचाने पर जोर दिया।

 

संसद में धर्माचरित लोगों के लिए आरक्षण की मांग

देवकी नंदन ठाकुर ने संसद में धर्माचरित लोगों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए कहा, “50 सीट आरक्षित कर देना चाहिए। लिव-इन रिलेशनशिप नहीं होना चाहिए। वेश्यावृत्ति को लीगल कर दिया है, समलैंगिकता का कानून बन गया है, तो हम विश्व गुरु कैसे बनेंगे? इसलिए धर्माचरित लोगों को सदन में जाना चाहिए।”

 

स्कूलों में चरित्र शिक्षा पर जोर

स्कूली शिक्षा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “आज छोटे-छोटे बच्चों को बॉलीवुड गाना पर नचाया जा रहा है। गुरु को चरित्रवान बनाया जाना चाहिए। बच्चे बॉलीवुड गाने पर डांस न करें, सावित्री, लक्ष्मी बाई, सीता की अभिव्यक्ति करें। स्कूल चलाएं लेकिन चरित्र वाली सब्जेक्ट सिखाएं।”

 

सनातन बोर्ड की वकालत

उन्होंने सनातन बोर्ड गठन की बात करते हुए कहा, “सरकार मदरसों को फंड देती है, लेकिन गुरुकुल और मंदिरों को कुछ नहीं देती। आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो, इसके लिए सनातन बोर्ड बनना चाहिए।”

 

राम मंदिर विवाद पर क्या कहा?

राम मंदिर में चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन रहने पर उन्होंने कहा, “अगर मोदी जी मौन हैं, तो कुछ बड़ा करने वाले हैं। कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसा मेरा मानना है।”

 

 

Read more- 

Raipur Traffic Police: जाम की सूचना मिलते ही दौड़ेगी पुलिस, रायपुर में शुरू हुई हाईटेक QRT सेवा

 

 

Youthwings