Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत, कल होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और राजनीतिक नेता अजित पवार का बारामती (पुणे जिला) में विमान हादसे में निधन हो गया है। बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जाते समय चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत विमान पर सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस घटनाक्रम पर 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है और कल (29 जनवरी) को बारामती में उनका अंतिम संस्कार आयोजित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेताओं ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है।

एयरक्राफ्ट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और DGCA दुर्घटना की जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार विमान रनवे पर लैंडिंग के प्रयास के दौरान क्रैश हुआ, जिसमें आग लग गई और विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अजित पवार 66 वर्ष के थे, और वे आगामी पंचायत चुनावों के लिए जनसभाओं को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

बारामती अस्पताल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और शोक में परिवार और समर्थक मौजूद हैं। कई सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो इस हादसे से जुड़े दृश्य साझा किए जा रहे हैं।

Youthwings