फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में लिये गये कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके; आशुतोष रांका और सौरभ दास भी डिटेन 

नई दिल्ली। CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा सामने आया है। CJP के मुताबिक, अभिजीत दीपके फ्लाइट से उतर भी नहीं पाए थे कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम ने प्रदर्शन से पहले दिल्ली-NCR में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ्लाइट से उतरने से पहले ही पुलिस ने लिया हिरासत में?

CJP की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें प्रदर्शन से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया है। संगठन का दावा है कि उन्हें फ्लाइट से उतरने तक का मौका नहीं मिला और पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने उन्हें किस स्थान पर और किस कानूनी आधार पर हिरासत में लिया।

ध्रुव राठी और अन्य लोगों को लेकर भी CJP का दावा

CJP ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिए जाने का भी दावा किया है। संगठन के मुताबिक, सुबह पुलिसकर्मी उनके आवास पर पहुंचे थे। इसके अलावा सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिए जाने की बात कही गई है।

हिरासत की वजह पर सवाल, आधिकारिक बयान का इंतजार

CJP की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह ने भी हिरासत में लिए जाने का दावा करते हुए कहा कि उन्हें इसकी वजह नहीं बताई गई। फिलहाल, अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और कार्रवाई का कानूनी आधार सामने आना बाकी है।

Youthwings