Deer meat case : बिलासपुर रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में छापा मारा, जहां किचन से पका हुआ संदिग्ध मांस बरामद किया गया।

 

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं इस मामले में मांस सप्लाई करने वाला आरोपी जनक बैगा फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

वन विभाग ने जब्त किए गए मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मांस हिरण का है या नहीं। पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Youthwings