Deepak Baij on Chhattisgarh Constable Recruitment: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती में बड़ा विवाद, एक जैसे 33 आवेदन क्रमांक! PCC चीफ के आरोपों से हड़कंप

Deepak Baij

Deepak Baij

Deepak Baij on Chhattisgarh Constable Recruitment: Chhattisgarh Constable Recruitment को लेकर बड़ा धमाका हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भारी गड़बड़ी और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक परीक्षा परिणाम सामने आने के बाद कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो पूरे चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हैं।

दीपक बैज ने दावा किया है कि 33 अभ्यर्थियों के आवेदन क्रमांक एक ही पाए गए हैं, और चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी को चयनित भी कर लिया गया है। उन्होंने इसे भर्ती प्रक्रिया में बड़े खेल की ओर इशारा बताते हुए तत्काल जांच की मांग की है।

इसके अलावा एक और बड़ा आरोप सामने आया है। बैज के अनुसार एक अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में सिर्फ 39 अंक मिले थे, लेकिन फिर भी उसका चयन हो गया। जबकि यदि मान भी लें कि उसे शारीरिक परीक्षा में पूरे 100 अंक मिले हों, तो भी उसका कुल स्कोर केवल 139 बनता है। दूसरी ओर 143 अंक पाने वाला अभ्यर्थी चयन सूची में जगह नहीं बना पाया, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता संदिग्ध हो जाती है।

PCC चीफ ने सिर्फ आरक्षक भर्ती ही नहीं, बल्कि फॉरेस्ट आरक्षक, आरआई परीक्षा और अन्य कई भर्ती प्रक्रियाओं में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि एक बड़े भर्ती घोटाले की तरफ इशारा करता है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।

Youthwings