दामाखेड़ा का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा’, राजपत्र में अधिसूचना जारी

दामाखेड़ा

दामाखेड़ा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने कबीरपंथियों की आस्था से जुड़े प्रमुख धार्मिक स्थल दामाखेड़ा के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को विधिवत पूरा कर लिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब सिमगा तहसील स्थित ग्राम दामाखेड़ा को “कबीर धर्म नगर, दामाखेड़ा” के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस नाम परिवर्तन का निर्णय 4 जून 2025 को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से आवश्यक सहमति प्राप्त होने पर प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने नाम परिवर्तन को लेकर 5 फरवरी 2026 को औपचारिक अधिसूचना जारी की।

Youthwings