हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित वीडियो वायरल, संगठनों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग, पीठाधीश्वर ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताने के दावे ने बढ़ाया विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध
रायपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। वायरल वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास करती है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आस्थाओं को निशाना बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग
हिंदू संगठनों ने इस पूरे मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि वे जल्द ही पुलिस से औपचारिक शिकायत करेंगे और वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग रखेंगे। संगठनों का कहना है कि यदि वीडियो में आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो इसके प्रसारकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद की चेतावनी
मामले में श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि यदि किसी ने जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने या समाज में तनाव पैदा करने के उद्देश्य से इस तरह का वीडियो प्रसारित किया है, तो उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “हम आखिरी वार्निंग दे रहे हैं, ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विवाद जारी है। हिंदू संगठनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, संगठनों की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
देखें वीडियो –
Read more-
Raipur Bulldozer Action: सुबह 5 बजे पहुंचा बुलडोजर… रायपुर के इस स्कूल में आखिर ऐसा क्या बन रहा था?
