CM Vishnu Deo Sai on Bastar Floods: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए सख्त निर्देश

CM Vishnu Deo Sai on Bastar Floods

CM Vishnu Deo Sai on Bastar Floods

जगदलपुर | CM Vishnu Deo Sai on Bastar Floods: बस्तर संभाग में हाल ही में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोगों की मौत हुई, फसलें बर्बाद हो गईं और हजारों परिवार प्रभावित हुए। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम साय ने बताया कि विदेश दौरे के दौरान भी उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बस्तर की बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी थी और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है कि हर प्रभावित परिवार को शीघ्र मदद मिले और उन्हें यह महसूस हो कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

हर संभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ने बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परिवारों में जनहानि या पशुहानि हुई है, उन्हें तुरंत राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तिरपाल, बांस-बल्ली और आर्थिक सहायता प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए।

अन्य मुद्दों पर भी बयान

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने टीएमसी सांसद द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहनीय भाषा का कोई स्थान नहीं है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया चीन दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी जी के कारण विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत सभी देशों से अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है और चीन के साथ भी सकारात्मक माहौल बनाना जरूरी है।

Youthwings