CM Vishnu Deo Sai Live Speech on Independence Day 2025: सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, नया रायपुर में 100 एकड़ में बनेगा एजुकेशन सिटी, 150 स्टार्टअप का लक्ष्य
CM Vishnu Deo Sai Live Speech on Independence Day 2025
रायपुर | CM Vishnu Deo Sai Live Speech on Independence Day 2025: देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी आजादी का 78वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
युवाओं के लिए स्टार्टअप और रोजगार योजनाएं
अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सीएम साय ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देने के लिए सरकार लगातार स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है। लक्ष्य है कि आने वाले समय में 150 स्टार्टअप स्थापित किए जाएं, जिससे प्रदेश, देश और विदेशों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। इसके लिए युवाओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नया रायपुर बनेगा एजुकेशन हब
तकनीकी और शिक्षा क्षेत्र में प्रगति को लेकर सीएम ने घोषणा की कि नया रायपुर में 100 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक “एजुकेशन सिटी” का निर्माण किया जाएगा। यह प्रदेश का प्रमुख शिक्षा और नवाचार केंद्र बनेगा, जहां उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और शोध कार्य होंगे।
मुफ्त बिजली और ऊर्जा योजनाएं
सीएम साय ने ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुफ्त बिजली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री “सूर्यघर योजना” इसमें अहम भूमिका निभा रही है, जो न केवल बिजली बिल कम करेगी बल्कि स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने में भी मददगार होगी।
