CM Nitish Kumar Health Deteriorated: पटना से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, फिलहाल सभी कार्यक्रम रद्द

CM Nitish Kumar Health Deteriorated

CM Nitish Kumar Health Deteriorated

पटना। CM Nitish Kumar Health Deteriorated: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने फिलहाल अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें सर्दी, खांसी और जुकाम की परेशानी है, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव का कार्यक्रम टला
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन तबीयत ठीक न होने के कारण उन्होंने यह कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं।

Youthwings