चीन के गांसू प्रांत में भीषण भूस्खलन, 21 मजदूरों की मौत, 7 घायल, राहत कार्य पूरे हुए

China landslide Gansu workers killed

लोंगनान शहर के नान्हे टाउनशिप में सुबह 7 बजे हुआ हादसा, 33 लोग मलबे में फंसे, 5 को बचाया गया

 

बीजिंग। चीन के पश्चिमी प्रांत गांसू में मंगलवार की सुबह तड़के हुए एक भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 21 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। चीनी मीडिया के अनुसार, गांसु प्रांत के लोंगनान शहर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अचानक हुए भूस्खलन की वजह से भारी तबाही हुई । चीन की प्रशासन के अनुसार घाटी में स्थित एक सरकारी वानिकी फार्म में काम करने वाले 33 स्थानीय ग्रामीण मलबे में फंस गए।

 

पूरी घटना क्या है?

हादसा गांसु प्रांत के लोंगनान शहर के नान्हे टाउनशिप के रेनजांग गांव में हुआ, जब अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में 33 लोग आ गए थे । इस हादसे में 21 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 5 लोग पूरी तरह सुरक्षित बचाए गए और 7 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 

कौन थे पीड़ित?

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, प्रभावित लोगों में से ज़्यादातर आस-पास के गांवों के रहने वाले थे, जिन्हें घाटी में ही स्थित सरकारी फॉरेस्ट्री फार्म में अस्थायी मजदूर के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था।

 

राहत कार्य पूरे हुए

बुधवार को राहत और बचाव कार्य पूरी तरह समाप्त होने के बाद इस भारी तबाही की पुष्टि की गई । फिलहाल इस भूस्खलन के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह घटना गांसु प्रांत के लोंगनान शहर के नानहे इलाके और तानचांग काउंटी में मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे उस समय हुई जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे ।

 

Read more- 

BIG Breaking: महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई, ओमान में गिरफ्तार हुआ सौरभ चंद्राकर

 

Youthwings