मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना: छत्तीसगढ़ के शहरों में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, 13 नगर निगमों में 429 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शहरों को आधुनिक और जीवंत बनाने के लिए इस वर्ष मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना की शुरुआत की है। पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा के बाद अब तक 13 नगर निगमों में 26 विकास कार्यों के लिए 429.45 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी जा चुकी है।

शहरी विकास में आएगा बड़ा बदलाव — सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह योजना शहरों की बुनियादी संरचना को मजबूत करने में गेम चेंजर साबित होगी। सतत् शहरी विकास, स्मार्ट समाधान और नागरिकों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इससे शहरों की “सूरत” ही नहीं, बल्कि “सीरत” भी बदलेगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव — ‘इज ऑफ लिविंग’ के लिए नई शुरुआत

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस वर्ष के बजट में शामिल कार्ययोजना के आधार पर यह योजना शुरू की गई है। पहले चरण में सभी नगर निगम शामिल हैं, और जल्द ही इसे सभी नगरीय निकायों तक विस्तारित किया जाएगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य है:

यातायात सुगमता

आधुनिक सड़कों का निर्माण

बाइपास, फ्लाईओवर, अंडरपास

जल आपूर्ति एवं सीवरेज सुधार

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन

खेल परिसर, पार्क, पर्यटन स्थल तथा ऑडिटोरियम विकास

read more : Bastar Olympics: 11 से संभाग स्तरीय खेल शुरू, 500 सरेंडर नक्सली समेत 3500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, समापन में शामिल होंगे गृहमंत्री शाह

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के प्रमुख कार्य

मुख्य सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण

बाइपास एवं सर्विस रोड निर्माण

फ्लाईओवर, अंडरपास विकास

वाटर सप्लाई व सीवरेज नेटवर्क मजबूत करना

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

रोटरी चौक विकास

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं हाइटेक बस स्टैंड

आधुनिक ऑडिटोरियम

रिवर फ्रंट एवं पार्क विकास

शहरों की आवश्यकताओं के अनुसार विशेष विकास कार्य

जिला स्तरीय समिति करेगी निगरानी

कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति सभी कार्यों की मॉनिटरिंग करेगी।
नगर निगम आयुक्त समिति के सदस्य-सह-सचिव होंगे, जबकि PWD और PHED के कार्यपालन अभियंता सदस्य होंगे।
यह समिति समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करेगी।

शहरवार स्वीकृत विकास कार्य

रायपुर — ₹91.27 करोड़ के चार बड़े कार्य

18 रोड जंक्शन का विकास — ₹9.02 करोड़

जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ीकरण — ₹23.38 करोड़

महादेव घाट पुनरुद्धार योजना फेज-1 — ₹18.86 करोड़

तेलीबांधा टेक्नीकल टॉवर निर्माण — ₹40 करोड़

रायगढ़ — ₹64.66 करोड़ के तीन प्रमुख प्रोजेक्ट

न्यू शनि मंदिर से छठघाट तक मरीन ड्राइव विस्तार — ₹29.57 करोड़

ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स — ₹12.81 करोड़

अंतरराज्यीय बस टर्मिनल उन्नयन — ₹22.28 करोड़

बिलासपुर — ₹57.92 करोड़, 9 प्रमुख कार्य

अशोक नगर–बिरकोनी रोड चौड़ीकरण — ₹17 करोड़

अटल पथ निर्माण — ₹9.74 करोड़

मंगला चौक—आजाद चौक सड़क — ₹5.09 करोड़

रकबंधा तालाब सौंदर्यीकरण — ₹2.22 करोड़

सीसी रोड और नाली निर्माण — कई क्षेत्रों में

स्ट्रीट लाइट व विद्युत पोल प्रतिस्थापन — ₹3.62 करोड़

कोरबा — गौरव पथ निर्माण

CSB चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ — ₹36.55 करोड़

धमतरी — ₹24.64 करोड़

हाइटेक बस स्टैंड — ₹17.70 करोड़

ऑडिटोरियम — ₹6.94 करोड़

जगदलपुर — ₹19.95 करोड़

मुक्तिधाम से लालबाग तक रोड चौड़ीकरण — ₹10.06 करोड़

दलपत सागर विकास — ₹9.89 करोड़

बीरगांव — ₹24.75 करोड़

उरला नाला निर्माण (5.08 KM) — ₹7.90 करोड़

शनि मंदिर से कन्हेरा मोड़ तक सड़क — ₹16.85 करोड़

चिरमिरी — ₹14.84 करोड़

सोनामली नाका से दीनदयाल चौक तक बाइपास — ₹8.65 करोड़

कोरिया कॉलरी क्षेत्र सौंदर्यीकरण — ₹3.57 करोड़

सड़क चौड़ीकरण के दो कार्य — ₹2.62 करोड़

अंबिकापुर — ₹13.99 करोड़

सरगांव पार्क व जल आपूर्ति सुधार — ₹2.39 करोड़

मां महामाया कॉरिडोर — ₹11.60 करोड़

दुर्ग, भिलाई, चरोदा और रिसाली — बड़े पैमाने पर सड़क विकास

दुर्ग: फोरलेन सड़क — ₹9.84 करोड़

भिलाई-चरोदा: केनाल रोड — ₹29.43 करोड़

भिलाई नगर: 24 कार्य — ₹24.30 करोड़

रिसाली: 3 सड़क निर्माण — ₹17.33 करोड़

read more : छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक स्पेस लैब, केंद्र से मंजूरी

Youthwings