छालीवुड एक्टर-प्रोड्यूसर मोहित साहू पर मारपीट का आरोप: गर्लफ्रेंड के सिर-चेहरे पर गंभीर चोट, देखें वीडियो…

एक्टर-प्रोड्यूसर मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड से की मारपीट

एक्टर-प्रोड्यूसर मोहित साहू ने गर्लफ्रेंड से की मारपीट

राजधानी रायपुर से छालीवुड अभिनेता मोहित साहू से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने अभिनेता पर मारपीट, जबरन शादी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू उसे उज्जैन लेकर गया, जहां उसने दबाव बनाकर उससे शादी करवाई। युवती का कहना है कि रायपुर लौटने के बाद अभिनेता ने शादी को मानने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी तथा उसे अलग-अलग स्थानों पर रख रहा था।

युवती ने बताया कि शादी को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद मोहित साहू कथित तौर पर उसके घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

read more : रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, 23 जनवरी से बदलेगी कानून-व्यवस्था

Youthwings