छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द

रायपुर। युवाओं में लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल (Swapneel.ballu) पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वप्निल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके कान और पैर पर गंभीर चोटें दिखाई दे रही हैं।

स्वप्निल ने वीडियो में बताया कि अंबिकापुर में बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ कार से निकले थे। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर आए, कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने पहले उनसे पैसों की मांग की और इसके बाद हमला कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। “अगर मैं अकेला होता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। अब घर से बाहर निकलते समय असुरक्षित महसूस करता हूं। कलाकार हो या आम नागरिक, इस तरह के हमले बेहद दुखद हैं,” स्वप्निल ने कहा।

मामले में पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है और जांच जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swapneel Jaiswal (@swapneel.ballu)

Youthwings