छत्तीसगढ़ में 58 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, लंबे समय से एक ही जिले में थे पदस्थ
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ 58 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह तबादला आदेश राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव त्रिलोचन पवार द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
तबादले से असंतुष्ट कर्मचारी दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी अपने स्थानांतरण से असंतुष्ट है या इससे व्यथित है, तो वह आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर शासन द्वारा गठित वरिष्ठ सचिव समिति के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के संयोजक एवं सचिव को आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
