Chhattisgarh Teacher Online Attendance: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन होगी शिक्षक व छात्र उपस्थिति, जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Chhattisgarh Teacher Online Attendance

Chhattisgarh Teacher Online Attendance

Chhattisgarh Teacher Online Attendance: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, अनुशासित और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों की ऑनलाइन अटेंडेंस लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए “विद्या समीक्षा केन्द्र” के अंतर्गत एक विशेष मोबाइल एप्प CGVSK विकसित किया गया है, जो अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। सभी शिक्षकों को इसे डाउनलोड कर पंजीयन करना और प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य होगा।

आधुनिक तकनीक आधारित उपस्थिति प्रणाली

इस नई प्रणाली से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का वास्तविक समय में रिकॉर्ड मिलेगा, जिससे स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 4 सितंबर 2025 को समग्र शिक्षा समीक्षा बैठक में इस एप्प को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने गुजरात अध्ययन दौरे से प्रेरणा लेते हुए छत्तीसगढ़ में भी तकनीक आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करने पर बल दिया।

जियो-फेंसिंग फीचर से होगी उपस्थिति की निगरानी

छत्तीसगढ़ का यह एप्प गुजरात के मॉडल से भी अधिक उन्नत है। इसमें जियो-फेंसिंग फीचर शामिल है, जिसके तहत शिक्षक तभी अपनी उपस्थिति दर्ज कर पाएंगे जब वे विद्यालय के 50 मीटर की परिधि के भीतर उपस्थित हों। इससे यह सुनिश्चित होगा कि उपस्थिति केवल स्कूल परिसर के भीतर ही दर्ज हो।

जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया

जिला शिक्षा अधिकारियों महासमुंद, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर और रायगढ़ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में इस प्रणाली का पालन सुनिश्चित करें और शिक्षकों को एप्प के प्रयोग में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग दें।

शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन में सुधार

इस नई व्यवस्था से न केवल उपस्थिति प्रणाली व्यवस्थित और पारदर्शी होगी, बल्कि छात्रों की शैक्षणिक प्रगति और स्कूल गतिविधियों की निगरानी भी सरल और प्रभावी होगी। शासन का विश्वास है कि इस तकनीकी पहल से छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार आएगा और कार्यकुशलता व अनुशासन और मजबूत होगा।

Youthwings