Chhattisgarh Rice Scam: 600 करोड़ के चावल घोटाले में कार्रवाई, अतिरिक्त संचालक राजीव कुमार जायसवाल हटाए गए

Chhattisgarh Rice Scam

Chhattisgarh Rice Scam

Chhattisgarh Rice Scam: छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग के 600 करोड़ रुपए के चावल घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य संचालनालय के अतिरिक्त संचालक राजीव कुमार जायसवाल को इस घोटाले का जिम्मेदार मानते हुए उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से हुई पुष्टि

मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. सुभाष राज सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, खाद्य संचालनालय से प्राप्त जानकारी में स्पष्ट किया गया है कि जायसवाल को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि हमर संगवारी संगठन के अध्यक्ष राकेश चौबे ने 8 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि इस घोटाले से जुड़े और जांच को प्रभावित करने वाले अधिकारी को हटाया जाए। इसी पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने कार्रवाई की और जनदर्शन प्रकरण क्रमांक 2500725001678 के तहत जायसवाल को हटाए जाने की जानकारी साझा की।

भ्रामक खबर और असली सबूत

राकेश चौबे ने बताया कि एक समाचार पत्र में भ्रामक खबर छपवाकर यह दावा किया गया था कि कोई घोटाला नहीं हुआ है। लेकिन उन्होंने विधानसभा जांच समिति के सभापति और सचिव को घोटाले के विस्तृत और प्रामाणिक दस्तावेज सौंपे हैं। चौबे ने सबसे बड़ा सबूत यह बताया कि खुले बाजार से बोगस चावल खरीदकर राशन कार्ड धारकों को बांटा गया, जबकि नियमों के अनुसार राशन दुकानों में केवल नागरिक आपूर्ति निगम ही गुणवत्ता युक्त चावल भेजने का अधिकृत है।

इस पूरे मामले ने छत्तीसगढ़ में पीडीएस सिस्टम की कार्यप्रणाली और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Youthwings