हाफ बिजली बिल योजना बंद होते ही बढ़े बकाएदार, बिजली विभाग का तगड़ा वसूली अभियान

रायगढ़। हाफ बिजली बिल योजना बंद होने के बाद से बकायादारों की संख्या में बेतहाशा इजाफा हुआ है। अब विद्युत विभाग ने कमर कस ली है। जिले में कुल 27,899 बड़े बकायादारों पर 60 करोड़ 57 लाख रुपए से ज्यादा की बिजली बिल बकाया है। इनसे वसूली के लिए विभाग ने 14 से ज्यादा टीमें गठित की हैं जो रोज घर-घर दस्तक दे रही हैं। बिल नहीं जमा करने वालों का कनेक्शन काटा जा रहा है, साथ ही बड़े बकायादारों पर FIR भी दर्ज की जा रही है।

 

बकायादारों का ब्रेकअप

 

1 लाख से ज्यादा बकाया → 93 उपभोक्ता → 1.33 करोड़

50 हजार से 1 लाख तक → 1,453 उपभोक्ता → 9.31 करोड़

20 हजार से 50 हजार तक → 8,353 उपभोक्ता → 24.54 करोड़

-2 हजार से 20 हजार तक → 18,000 उपभोक्ता → करीब 25 करोड़

 

कुल → 27,899 उपभोक्ता → 60 करोड़ 57 लाख रुपए

 

कहां कितनी टीमें लगा रही दस्तक

 

घरघोड़ा → 2 टीम

धरमजयगढ़ → 3 टीम

लैलूंगा → 2 टीम

रायगढ़ शहर जोन-1 और जोन-2 → 2-2 टीम

गेरवानी, पूंजीपथरा, किरोड़ीमलनगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र → 3 टीम

 

हर दिन 10-12 से ज्यादा टीमें अलग-अलग इलाकों में पहुंच रही हैं।

 

कनेक्शन कटाई और FIR का डंडा

अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं.. जो बकायादार तय समय में राशि जमा नहीं करेगा, उसका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाए। रोजाना दर्जन भर से ज्यादा कनेक्शन काटे जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को चेतावनी दी जा रही है कि कनेक्शन जोड़ने का शुल्क और ब्याज भी उन्हें ही देना पड़ेगा।

 

इसके अलावा 93 सबसे बड़े बकायादारों पर पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है। ये मामले कोर्ट में लंबित हैं। इनसे करीब 70 लाख रुपए वसूलने हैं। इन उपभोक्ताओं को कोर्ट के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं।

 

विभाग का अल्टीमेटम

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा, “समय से बिल जमा करें, वरना ब्याज, कनेक्शन कट शुल्क और कानूनी कार्रवाई तीनों से गुजरना पड़ेगा।” उनका दावा है कि अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि बकाया राशि में बड़ी कमी लाई जा सके।

 

फिलहाल बकायादारों की लिस्ट घटने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। देखना यह है कि यह सख्ती कितने उपभोक्ताओं को लाइन पर लाती है।

Youthwings