Chhattisgarh Politics On Dhan Kharidi: धान खरीदी पर घमासान, भाजपा के पोस्ट पर भूपेश बघेल का पलटवार
Chhattisgarh Politics On Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने 28 फरवरी को किसानों के खातों में अंतर राशि ट्रांसफर की, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया।
इसी बीच भाजपा रायगढ़ के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel और उनके परिवार द्वारा बेची गई धान की मात्रा और प्राप्त रकम का विवरण साझा किया गया। पोस्ट में लिखा गया “विष्णु के सुशासन में भूपेश भी हुए मालामाल।”
जारी आंकड़ों के अनुसार भूपेश बघेल ने 925.2 क्विंटल धान बेची, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों चैतन्य बघेल, दीप्ति बघेल और मुक्तेश्वरी बघेल के नाम से भी धान बिक्री और भुगतान का ब्यौरा साझा किया गया।
इस पर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान मेहनत से उपज बेचते हैं तो पैसा मिलना स्वाभाविक है। उन्होंने भाजपा पर किसानों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और केंद्र सरकार के वादों पर सवाल उठाए।
