Chhattisgarh Police Transfer: मुंगेली जिले में एसपी की बड़ी कार्रवाई, तीन थाना प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों का तबादला
Chhattisgarh Police Transfer
मुंगेली। Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तीन थाना प्रभारियों सहित कुल 13 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त रोक लगाई जाए। खासकर रेत तस्करी, नशे के कारोबार और स्थानीय हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश भी दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत लंबे समय से एक ही थाने में जमे अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है।
इस फेरबदल के बाद कार्तिकेश्वर जांगड़े को मुंगेली थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रसाद सिन्हा को पथरिया थाना और रघुवीर चंद्रा को चिल्फी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।

यह कदम जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि जिले में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
