Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फैसला, 25 एसआई को मिली इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति
Chhattisgarh Police Promotion
रायपुर। Chhattisgarh Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने अपने अधिकारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है। राज्य के 25 उप निरीक्षकों (SI) को पदोन्नत कर निरीक्षक (TI) बनाया गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर की गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने इसके आदेश जारी किए हैं।
फिलहाल वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही करेंगे काम
जारी आदेश के मुताबिक, पदोन्नति पाए सभी अधिकारियों को अभी अस्थायी रूप से अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई पदस्थापना के लिए अलग से आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
जांच लंबित होने पर पदोन्नति रोकी जा सकती है
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच, आपराधिक मामला या गंभीर शिकायत लंबित है, तो ऐसे मामलों में पदोन्नति पर रोक लगाई जा सकती है।
यहां देखें आदेश की कॉपी

