Kedar kashyap statement: छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त: मंत्री केदार कश्यप का दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब पूरी तरह भयमुक्त और शांत वातावरण की ओर बढ़ चुका है और नक्सलवाद का सफाया संभव हो पाया है।

 

मंत्री कश्यप ने कहा कि स्थानीय लोग भी इस बदलाव से खुश हैं और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि प्रदेश इस तरह नक्सलवाद से मुक्त हो पाएगा। उन्होंने इसका श्रेय केंद्र में नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय के प्रयासों को दिया।

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें संस्करण को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर बार देश के अलग-अलग क्षेत्रों के नवाचारों को सामने लाते हैं। इस बार के एपिसोड में कोरिया क्षेत्र में जल संरक्षण के कार्यों का उदाहरण दिया गया। साथ ही सीमित संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी।

 

लोकसभा में नक्सलवाद पर प्रस्तावित चर्चा को लेकर मंत्री ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के नेतृत्व में देश में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

 

कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ लगभग 50 वर्षों की नक्सल समस्या से बाहर निकल चुका है और यह सरकार के संकल्प और रणनीति का परिणाम है।

देखें विडियो:-

Youthwings