Chhattisgarh Morning News: CM साय के कार्यक्रम, असम दौरे से लौटेंगे डिप्टी CM अरुण साव, CG में मौसम स्थिर

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: उप मुख्यमंत्री Arun Sao असम के तीन दिवसीय चुनावी दौरे से आज लौटेंगे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। वहीं Chhattisgarh में मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। 19 फरवरी को ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी।

सीएम साय के आज के कार्यक्रम

CM Vishnu Deo Sai आज राजधानी Raipur में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में बैठक और आरक्षित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

शाम 6:15 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा साईस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। शाम 6:30 बजे साईस कॉलेज मैदान पहुंचकर वे महानाट्य ‘जाणता राजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम रात 9:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से प्रस्थान कर रात 9:30 बजे सेक्टर-24 स्थित नवा रायपुर अटल नगर के मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

असम से लौटेंगे डिप्टी CM अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री Arun Sao आज असम के तीन दिवसीय चुनावी दौरे से लौटेंगे। पार्टी के निर्देश पर वे असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दूसरे प्रवास के दौरान उन्होंने ढकुआखाना, लखीमपुर, तिनसुकिया और धेमाजी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई।

उप मुख्यमंत्री Arun Sao का दौरा भी काफी व्यस्त रहेगा। वे प्रातः 5:00 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से T-2 Indira Gandhi International Airport के लिए रवाना होंगे। सुबह 6:35 बजे AI-1729 विमान से प्रस्थान कर वे Swami Vivekananda Airport, रायपुर पहुंचेंगे।

रायपुर से वे अचानकमार, जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जन चौपाल और वन विभाग के विभागीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे वे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:00 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

ऊर्जा विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

छत्तीसगढ़ शासन के सचिव डॉ. रोहित यादव 19 फरवरी (गुरुवार) को दोपहर 12:30 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इस दौरान वे क्रेडा और ऊर्जा विभाग द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। पत्रकारों के लिए वाहन जनसंपर्क संचालनालय, छोटा पारा, रायपुर से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी।

CG Weather Update: मौसम रहेगा स्थिर

Chhattisgarh में अगले कुछ दिनों तक मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान और 5 दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

सर्वाधिक तापमान 34.0°C Rajnandgaon में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 9.0°C Ambikapur में रिकॉर्ड हुआ।

कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।

रायपुर में आज का मौसम

Raipur में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है।

अधिकतम तापमान: लगभग 34°C

न्यूनतम तापमान: करीब 18°C

फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है।

Youthwings