Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री साय का आज राजस्थान दौरा, किसानों की परेशानी पर बैज का आरोप, IND vs SA मैच के टिकट आज से

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: मुख्यमंत्री साय आज करेंगे राजस्थान दौरा

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। वह लगभग 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे पाली जिले के रनकपुर स्थित होटल लाल बाघ रिसॉर्ट पहुंचेंगे। शाम 4 बजे फिर वे उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 6:30 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे। लगभग 6:50 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

दीपक बैज बोले—पंजीयन और टोकन में अव्यवस्था, किसान परेशान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सोसाइटी व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित है, जिससे किसानों को पंजीयन और टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि—

सोसाइटी कर्मचारी हड़ताल पर थे, इसलिए अन्य विभाग के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी, उन्हें धान खरीदी का अनुभव नहीं है।

एग्रीस्टेक पोर्टल में 2023 के बाद का अपडेट नहीं है—न खातों का बंटवारा, न फौती का डेटा।

सोसाइटी के कंप्यूटर में पोर्टल का पूरा डेटा नहीं है, जिससे मिलान नहीं हो पा रहा।

किसान जब टोकन कटवाने जाते हैं तो बताया जाता है कि डेटा अधूरा है, इसलिए टोकन नहीं मिल सकता। उन्होंने सरकार से धान खरीदी व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।

IND vs SA दूसरा ODI: टिकट आज शाम से उपलब्ध

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी टिकट बुकिंग आज शाम 5 बजे से शुरू होगी।

ऑनलाइन टिकट ticket-genie.in पर उपलब्ध।

फिजिकल टिकट: बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से QR कोड व आधार कार्ड दिखाकर 24 से प्राप्त किए जा सकेंगे।

स्टूडेंट्स के लिए टिकट खरीद 24 नवंबर को निर्धारित।

एक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट मिलेंगे ताकि ब्लैक मार्केटिंग रोकी जा सके।

जनरल स्टैंड टिकट दरें: 1500, 2500, 3000, 3500

प्रीमियम कैटेगरी: सिल्वर – 6000, गोल्ड – 8000, प्लैटिनम – 10,000, कॉर्पोरेट बॉक्स – 20,000

वर्ल्ड डिसेब्लिटी डे पर दिव्यांग खिलाड़ियों को मैच मुफ्त में दिखाने की तैयारी भी की जा रही है।

कल से राजधानी में 3 दिवसीय आवास मेला

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 23 से 25 नवंबर तक रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को किफायती आवास उपलब्ध कराना है।

रायपुर में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

1. शास्त्रीय संगीत सभा

आयोजन: महाकोशल संगीत समिति

स्थान: वृंदावन सभागार, सिविल लाइंस

समय: शाम 6:30 बजे से

2. श्रीराम लीला महोत्सव

उत्तर प्रदेश, काशी की मंडलियों द्वारा मंचन

स्थान: रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर

समय: शाम 7 से रात 10 बजे तक

3. श्रीराम कथा

स्थान: नेताजी चौक, न्यू शांति नगर, श्रीवैष्णो माता मंदिर परिसर

समय: दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक

4. स्वदेशी मेला

संस्था: भारतीय विपणन विकास केंद्र

स्थान: साइंस कॉलेज मैदान, जीई रोड

समय: सुबह 10:30 से रात 9:30 बजे तक

Youthwings