Chhattisgarh Morning News: दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आज कई अहम कार्यक्रम
Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय गुजरात प्रवास पर रवाना होंगे। वे सुबह 8:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान वे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात करेंगे और इन्वेस्ट गुजरात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गांधीनगर सीएम हाउस में वे सीएम डैशबोर्ड और जनशिकायत सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखेंगे। इसके बाद सीएम साय NAMTECH ग्लोबल स्किल कॉलेज का दौरा करेंगे और साबरमती रिवरफ्रंट पर लंच करेंगे।
साय अपने प्रवास के दौरान केवड़िया भी जाएंगे, जहां वे भारत पर्व 2025 और एकता प्रकाश पर्व में भाग लेंगे। रात में केवड़िया में उनका विश्राम होगा। अगले दिन यानी 11 नवंबर को वे छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात को रायपुर लौट आएंगे।
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आज
रायपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी सहायक आयुक्त, नोडल अधिकारी और सहयोगी शामिल होंगे। आदिम जाति विकास विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
SIR को लेकर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
कांग्रेस की SIR कमेटी आज राजीव भवन में सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कमेटी के संयोजक मोहन मरकाम और सदस्य इस दौरान मीडिया को संबोधित करेंगे।
राज्य में SIR प्रक्रिया जारी है — पिछले 6 दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक BLO पहुंच चुके हैं। अब तक 21 प्रतिशत कवरेज पूरा हो चुका है। प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं।
रायपुर में आज के कार्यक्रम
हॉर्स राइडिंग:
संस्था: रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस
स्थान: एनर्जी पार्क के पास ब्रेगो एंड हेक्टर इक्वेस्ट्रियन फॉर्म
समय: शाम 4 से 5:30 बजे तक
निःशुल्क मॉक इंटरव्यू:
संस्था: विकास परिषद रायपुर
स्थान: नूतन स्कूल, आरडीए कॉलोनी टिकरापारा
समय: सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
योग क्लास:
संस्था: सत्यदर्शन योगाश्रम
स्थान: सिविल लाइन स्थित योगाश्रम भवन
समय: शाम 5 से 6 बजे तक
अलौकिक पार्श्वनाथ भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा आज
रायपुर के टैगोरनगर स्थित श्री अलौकिक पार्श्व-पद्मावती जिनालय में चल रहे भव्य पंचान्हिका महामहोत्सव के तहत आज भगवान श्री अलौकिक पार्श्वनाथ की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
11 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नंद्यावर्त पूजन, कल्याणक विधान, बरघोड़ा और दीक्षा कल्याणक जैसे धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।
दत्तोपंत ठेंगड़ी जयंती पर ‘स्वदेशी और आत्मनिर्भरता’ पर परिचर्चा
आज रायपुर के नवीन विश्राम गृह स्थित कन्वेंशन हॉल में विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी।
विषय होगा – ‘स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता’।
मुख्य वक्ता होंगे प्रफुल्ल केलकर, भास्कर राव किन्हेंकर और डॉ. रविन्द्र ब्रम्हे, जबकि अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र दुबे करेंगे।
छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल आज
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा के ग्राउंड में आज शाम 9 ए साइड फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल खेला जाएगा।
फाइनल मुकाबला ब्रह्मविद फुटबॉल एकेडमी और मैट्स पैंथर्स के बीच होगा।
आयोजक प्रवीण जैन ने बताया कि क्वालिफायर और एलिमिनेटर राउंड में रोमांचक मुकाबले खेले गए थे।
