Chhattisgarh Morning News: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, राज्योत्सव की तैयारियों पर होगी बड़ी चर्चा, पढ़ें दिनभर का शेड्यूल

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में शनिवार का दिन कई बड़ी घटनाओं और कार्यक्रमों से भरा रहेगा। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक से लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और स्टेट बार काउंसिल के चुनाव तक कई अहम गतिविधियां आज होने जा रही हैं।

कैबिनेट बैठक और राज्योत्सव की तैयारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद शाम 5:30 बजे वे राज्योत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ अलग बैठक करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

राहुल गांधी को धमकी पर कांग्रेस का विरोध

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी के खिलाफ आज कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों में रैली निकालेंगे। कांग्रेस भवन से थाने तक जुलूस निकालकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि धमकी देने वाले बीजेपी प्रवक्ता पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

स्टेट बार काउंसिल के लिए मतदान

रायपुर में स्टेट बार काउंसिल का चुनाव एक दशक बाद आज हो रहा है। बार काउंसिल के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के लिए 105 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें रायपुर के 16 उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान में हर अधिवक्ता को वरीयता के आधार पर कम से कम 5 और अधिकतम 25 वोट डालने का अधिकार होगा। इस चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह है। नवनिर्वाचित परिषद का कार्यकाल पांच साल का होगा।

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और उन पर लगे एनएसए के विरोध में रायपुर में कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सोमवार शाम आंबेडकर चौक पर हुए इस कार्यक्रम में आप के प्रदेशाध्यक्ष विजय झा ने कहा कि वांगचुक ने लद्दाख की अस्मिता और शिक्षा के लिए वर्षों काम किया, लेकिन सरकार उन्हें बाधा मान रही है।

रायपुर में आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • भजन संध्या : छग प्रगतिशील यादव महासंघ लेडीज विंग द्वारा, स्थान– हाउस नं. 111, त्रिमूर्ति चौक सुंदरनगर, समय– शाम 4 बजे से।

  • रास गरबा उत्सव : गुढ़ियारी रास गरबा उत्सव समिति द्वारा, स्थान– मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी, समय– शाम 7 बजे से।

Youthwings