Chhattisgarh Morning News: बिलासपुर-रायपुर में व्यस्त रहेंगे मुख्यमंत्री, विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News: सीएम विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 9:10 बजे वे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां 11 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आयोजित सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे वे बिलासपुर जिले के सेंदरी पहुंचेंगे, जहां लोकार्पण, मेधावी छात्र अलंकरण और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव के उद्घाटन में शामिल होंगे। शाम 4:20 बजे वे रायपुर लौटेंगे और रात 9 बजे रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

गोदावरी इस्पात हादसे की कांग्रेस जांच
रायपुर के पास सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोदावरी इस्पात में हाल ही में हुए हादसे में कई मजदूरों की मौत और घायल होने की घटना को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू की अध्यक्षता में छह सदस्यीय जांच समिति बनाई है। यह समिति प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों, ग्रामीणों और संयंत्र प्रबंधन से चर्चा करेगी और जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। समिति में धनेन्द्र साहू के साथ उधोराम वर्मा, दीपक मिश्रा, नंदलाल देवांगन, अनिता शर्मा और छाया वर्मा शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी आज बिलासपुर में रहेंगे। वे हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह और सरस्वती शिशु मंदिर कोनी में मेधावी छात्रों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे।

विश्व पर्यटन दिवस का विशेष आयोजन
विश्व पर्यटन दिवस पर रायपुर स्थित मायरा रिसॉर्ट में विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।

आकाशवाणी पर विशेष वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा पखवाड़ा विषय पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय का साक्षात्कार आकाशवाणी रायपुर से सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ सुना जा सकेगा।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • सच्चियाय माता की शक्ति – श्रीसच्चियाय माता सेवक संघ, गुजराती स्कूल देवेंद्रनगर, समय: दोपहर 3 बजे से

  • गरबा उत्सव – महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी, समय: शाम 7:30 से रात 10 बजे तक

  • देवियों की चैतन्य झांकी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, विधानसभा मार्ग सड्डू, समय: शाम 6 से रात 10 बजे तक

Youthwings