Chhattisgarh Morning News : सीएम साय के कार्यक्रम, भारी बारिश का अलर्ट, टैगोरनगर में मंदिर शिलान्यास, प्रोफेसर भर्ती सत्यापन और प्रेसवार्ता

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News:

रायपुर-रायगढ़ में सीएम साय के कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ जिले में व्यस्त रहेंगे। सुबह 10:50 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगे, जहां 11 से 12 बजे तक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। रायगढ़ पहुंचकर सीएम खरसिया में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम को रात 8:10 बजे वे रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में शामिल होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

टैगोरनगर में पार्श्वनाथ भगवान मंदिर का शिलान्यास

रायपुर के टैगोरनगर में आज पार्श्वनाथ प्रभु के भव्य मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे स्नात्र पूजन और 9 बजे पाटला पूजन से शुरू होगा। इसके बाद 10:30 बजे पटवा भवन से टैगोरनगर तक वरघोड़ा निकलेगा। मुनि महेंद्र सागर महाराज, मुनि मनीष सागरजी महाराज और साध्वी भगवंत हंसकीर्ति इसमें शामिल होंगे। शिलान्यास के बाद दोपहर 12 बजे साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन होगा।

प्रोफेसर भर्ती : अब 12 सितंबर को होगा दस्तावेज सत्यापन

सीजीपीएससी द्वारा आयोजित प्रोफेसर भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 5 सितंबर को वाणिज्य और कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय के लिए सत्यापन होना था, लेकिन ईद मिलादुन्नबी की छुट्टी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब यह प्रक्रिया 12 सितंबर को होगी।
19 अगस्त से शुरू हुई यह सत्यापन प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, वाणिज्य और राजनीति विज्ञान विषय शामिल हैं। इन पांच विषयों के लिए कुल 137 पद हैं, जिनके लिए 402 उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी उम्मीदवार सीजीपीएससी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

राजीव भवन में युवा कांग्रेस की प्रेसवार्ता

युवा कांग्रेस आज रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रेसवार्ता करेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर शामिल होंगे। प्रेसवार्ता दोपहर 1 बजे शुरू होगी।

4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी वर्षा हुई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर एरिया बनने से आने वाले समय में और बारिश की संभावना जताई गई है।

जशपुर में नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

जशपुर जिले के एनएईएस पीजी कॉलेज ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। इसका उद्घाटन जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने किया। प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालक-बालिका और 15 वर्ष बालक वर्ग की टीमें शामिल हो रही हैं। प्रदेश के पांचों संभागों—बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा से खिलाड़ी और कोच पहुंचे हैं। कुल 48–48 खिलाड़ियों के साथ यह प्रतियोगिता पूरे प्रदेश में खेल प्रतिभा को निखारने का मंच बनेगी।

Youthwings