Chhattisgarh Morning News : राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में राज्यपाल होंगे शामिल, जापान दौरे पर सीएम साय, दिल्ली जाएंगे भूपेश बघेल, रायपुर में रूप कुमार राठौड़ का कार्यक्रम… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Chhattisgarh Morning News

Chhattisgarh Morning News

रायपुर। Chhattisgarh Morning News: आज छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और राजनीतिक गतिविधियां होने जा रही हैं। राजधानी से लेकर प्रदेशभर में अलग-अलग आयोजन निर्धारित हैं।

राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन

जैनम मास भवन में आयोजित राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन के समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। कार्यक्रम का समापन दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच होगा। पहले दिन डिप्टी सीएम अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन देवांगन और वन मंत्री केदार कश्यप मौजूद रहे थे। अधिवेशन में देशभर से आए प्रतिनिधियों ने बुनकरों के हितों पर चर्चा की।

सीएम विष्णुदेव साय का जापान दौरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा जारी है। वे लगातार निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान तकनीक आधारित निवेश और डिजिटल इकोसिस्टम पर चर्चा हो रही है। सीएम ने भारतीय समुदाय और राजदूत से भी मुलाकात की। वे टोक्यो में पर्यटन स्थलों का भ्रमण और ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो का अवलोकन करेंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

तीजा-पोरा तिहार विशेष आयोजन

तीजा–पोरा तिहार के अवसर पर आज महिलाओं के लिए डीडीयू ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल होंगी। करीब 3 हजार महिलाएं कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान शिव-पार्वती, नंदिया बैला और कृषि यंत्रों की पूजा व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

रायपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’

फिट इंडिया अभियान के तहत तेलीबांधा तालाब से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें पुलिस, एथलीट और अधिकारी शामिल हुए। सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का तमिलनाडु दौरा

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल चेन्नई पहुंचे। यहां शिक्षा, महिला और बाल कल्याण समिति के अध्ययन दौरे में वे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ का दौरा

छग कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज राजीव भवन में बलौदाबाजार जिले के ब्लॉक प्रभारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है। कल वे महासमुंद जाएंगे और 26 अगस्त को रायपुर शहर व ग्रामीण नेताओं से मिलेंगे।

रायपुर में रूप कुमार राठौड़ का कार्यक्रम

देशभक्ति गीतों से प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौड़ और उनकी पत्नी सुनाली राठौड़ आज शाम 7 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के संघर्ष और बलिदान को नमन करना है।

अन्य कार्यक्रम

  • कैरियर मार्गदर्शन व प्रतिभा सम्मान : वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, शाम 5 से रात 9 बजे तक।

  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता ‘स्पंदन-2025’ : राजकुमार कॉलेज परिसर, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक।

  • रक्तदान शिविर : शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।

  • 500 से अधिक प्रतिभावानों का सम्मान : विमतारा भवन, सुबह 10 बजे से।

  • नारायण लिंब फ़िटमेंट कैम्प : शगुन फार्म, वीआईपी रोड, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक।

Youthwings