Chhattisgarh Government Employees Strike News: आज बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर! छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन शुरू, 31 दिसंबर तक जारी

Chhattisgarh Government Employees Strike News: छत्तीसगढ़ में आज से सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित रह सकता है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘काम बंद–कलम बंद’ आंदोलन की शुरुआत कर दी है। यह आंदोलन 31 दिसंबर तक चलने की घोषणा की गई है। फेडरेशन का कहना है कि लंबे समय से कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे नाराज होकर यह कदम उठाया गया है।

फेडरेशन ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए टेबल-टू-टेबल संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत दफ्तरों में जाकर कर्मचारियों से सीधे संवाद किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आंदोलन से जुड़ सकें। कर्मचारियों से अपील की जा रही है कि वे पूरी एकजुटता के साथ काम बंद आंदोलन में हिस्सा लें।

इस आंदोलन को और मजबूती तब मिली, जब राजपत्रित अधिकारी संघ ने भी फेडरेशन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। संघ ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और सरकार को जल्द इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

फेडरेशन का साफ कहना है कि यदि 31 दिसंबर तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहने की संभावना है।

Youthwings