Deputy CM विजय शर्मा की नक्सलियों से अपील, हथियार छोड़ें नहीं तो हमारे जवानों की भुजाओं की ताकत कथाएं लिखने तैयार

रायपुर। बस्तर में 18 माओवादियों के ढेर होने के बाद उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक बार फिर नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार एक भी गोली नहीं चलाना चाहती, लेकिन यदि नक्सली नहीं मानेंगे तो सुरक्षा बलों की शक्ति उनके लिए नई कहानियाँ लिखने को तैयार है।

 

विजय शर्मा ने बस्तर के विकास में माओवादी गतिविधियों को सबसे बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा, “बस्तर प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से धनी क्षेत्र है, लेकिन आज तक यहाँ के गाँवों को मूलभूत सुविधाएँ स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क नहीं मिल पाईं। इसका एकमात्र कारण माओवाद है। आईईडी और सामूहिक हत्याओं जैसी घटनाओं ने इस क्षेत्र का विकास रोक दिया है।”

 

गृहमंत्री ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का आह्वान करते हुए कहा, “सरकार लाल कालीन बिछाकर आपका स्वागत करती है। हथियार छोड़कर पुनर्वास करें, और संविधान के दायरे में रहकर जनता की सेवा के लिए अपना मार्ग चुनें। लेकिन पहले मुख्यधारा में आना आवश्यक है।”

 

Android 16 QPR2 Update Released: Pixel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! Google ने दिया अब तक का सबसे कस्टमाइज्ड Android अपडेट

 

इससे पहले, बस्तर के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पीएलजीए कंपनी नंबर 2 के कमांडर मोडियम वेल्ला समेत 18 माओवादी मारे गए थे। गृहमंत्री ने इस सफल ऑपरेशन के बाद भी बातचीत और पुनर्वास का रास्ता खुला रखने पर जोर दिया है, लेकिन साथ ही यह स्पष्ट संदेश भी दिया कि अगर नक्सली हथियार नहीं छोड़ते तो सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी रहेगी।

Youthwings