बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, मंत्रियों को सौंपे गए नए दायित्व
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसके तहत मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंत्रियों के बीच सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्व के साथ उनकी टीम नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए तैयार है। उन्होंने लिखा कि सभी मंत्री प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, संकल्पों की सिद्धि करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए समर्पित हैं।
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/QU2UfEyJBf
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 20, 2025
जानिए किसे मिला कौन सा विभाग –

