Cheese Garlic Bread Recipe: तवे पर बनाएं क्रंची चीज गार्लिक ब्रेड, सिर्फ 4 सामग्री से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Cheese Garlic Bread Recipe

Cheese Garlic Bread Recipe

Cheese Garlic Bread Recipe: गार्लिक ब्रेड की खुशबू आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक की भूख बढ़ जाती है, खासकर जब इसे पास्ता या सूप के साथ परोसा जाए। अब इसके स्वाद के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि आप घर पर ही सिर्फ 4 इंग्रीडिएंट से रेस्टोरेंट जैसी चीज़ी और क्रंची गार्लिक ब्रेड तैयार कर सकते हैं — वो भी बिना ओवन के, सिर्फ तवे पर।

बिना ओवन, सिर्फ तवे पर बनाएं टेस्टी गार्लिक ब्रेड

ज्यादातर लोग मानते हैं कि चीज़ गार्लिक ब्रेड ओवन में ही अच्छी बनती है, लेकिन अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी मायूस होने की जरूरत नहीं। आप सिर्फ एक तवा और कुछ आसान सामग्री से स्वादिष्ट और क्रंची गार्लिक ब्रेड घर पर बना सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं आसान रेसिपी।

सामग्री (Ingredients):

  • 4-5 स्लाइस ब्रेड

  • 5 चम्मच बटर

  • 4 चम्मच चीज (मोज़रेला या प्रोसेस्ड)

  • 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट

  • ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स – स्वादानुसार

  • नमक – थोड़ा सा

कैसे बनाएं चीज़ गार्लिक ब्रेड (Step-by-Step Recipe):

स्टेप 1: गार्लिक बटर तैयार करें
एक पैन में बटर डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। जब बटर पिघल जाए, तो उसमें लहसुन का पेस्ट डालें। फिर उसमें ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स भी मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करें और गैस बंद कर दें।

स्टेप 2: ब्रेड को सेकें
अब एक तवा लें और उसमें हल्का सा बटर लगाएं। ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।

स्टेप 3: टॉपिंग और चीज डालें
सिके हुए ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट में निकालें। अब हर स्लाइस पर पहले से तैयार किया हुआ गार्लिक बटर फैलाएं। फिर ऊपर से थोड़ा नमक, चीज, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें।

स्टेप 4: चीज़ मेल्ट करें
अब तवे को ढक्कन से ढंक दें और धीमी आंच पर 1 मिनट तक पकने दें ताकि चीज़ मेल्ट हो जाए। तय समय बाद ढक्कन हटाएं और देखें – आपका गर्मागर्म, खुशबूदार और क्रंची चीज गार्लिक ब्रेड तैयार है।

परोसने का तरीका:

इस चीज़ी गार्लिक ब्रेड को आप पास्ता, सूप या फिर चाय के साथ भी परोस सकते हैं। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बिना ओवन के भी स्वादिष्ट स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं।

तो अगली बार जब आपका मन रेस्टोरेंट जैसा कुछ खाने का हो, तो इस झटपट बनने वाली चीज गार्लिक ब्रेड को जरूर ट्राई करें।

Youthwings