CGBSE ने घोषित किया बोर्ड परीक्षा 2025 का विषयवार टाइम टेबल, फरवरी से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं…
CGBSE
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आखिरकार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार खत्म कर दिया है। मंडल ने शुक्रवार को आधिकारिक टाइम टेबल जारी कर दिया, जिसमें परीक्षाओं की तारीखें और समय निर्धारित किए गए हैं।
जारी जानकारी के मुताबिक, 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2025 से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेगी। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2025 से शुरू होकर 13 मार्च 2025 को समाप्त होगी।
परीक्षा का समय तय — सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
CGBSE ने स्पष्ट किया है कि दोनों कक्षाओं की परीक्षाएँ प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच आयोजित की जाएँगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र में समय से पहले पहुँचने और एडमिट कार्ड साथ लाने की सलाह दी गई है।
बोर्ड सचिव ने जारी किया शेड्यूल
बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने समय-सारणी जारी करते हुए बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुरूप परीक्षा तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। समय से पहले कार्यक्रम जारी करने का उद्देश्य छात्रों को परीक्षाओं के लिए बेहतर योजना बनाने में मदद करना है।


