CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, अगले तीन दिनों में तापमान और गिरेगा

CG weather update

CG weather update

CG Weather Update/ रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटों के दौरान दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में 5 जनवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान (CG Weather Update):

  • रायपुर (शहर): 27.2°C / 16.3°C
  • रायपुर एयरपोर्ट: 26.0°C / 15.0°C
  • बिलासपुर: 26.0°C / 14.4°C
  • पेंड्रा रोड: 20.4°C / 7.6°C
  • अंबिकापुर: 21.9°C / 9.9°C
  • जगदलपुर: 28.2°C / 12.5°C
  • दुर्ग: 30.9°C / 14.0°C
  • राजनांदगांव: 29.0°C /
  1. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Youthwings